(ABNA24.com) अमरीका का कहना है कि तेहरान को वार्ता की मेज़ पर लाने तक ईरान के विरुद्ध लगातार दबाव जारी रहेगा।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा है कि वाशिग्टन, ईरान पर अधिक से अधिक दबाव डालने वाली नीतियों को जारी रखेगा। "मार्गन आर्टागस" ने स्पष्ट किया है कि जबतक तेहरान वार्ता की मेज़ पर नहीं आ जाता उस समय तक ईरान के विरुद्ध दबाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अमरीका, ईरान के साथ व्यापक समझौते का इच्छुक है। परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप में निकलने के बाद से अमरीका ने ईरान के विरुद्ध दबाव बढ़ा रखा है। वाशिग्टन का कहना है कि ईरान के विरुद्ध दबाव का उद्देश्य, तेहरान के साथ इस प्रकार का व्यापक समझौता करना है जिसमें अमरीका के दृष्टिगत सभी विषयों को शामिल किया जाए।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता बुधवार को कह चुके हैं कि हम पहले भी बता चुके हैं कि अमरीका के साथ वार्ता का कोई लाभ नहीं है बल्कि इससे नुक़सान ही है। इससे पहले 14 मई को आयतु्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने कहा था कि ईरानी राष्ट्र के पास सबसे अच्छा विकल्प, अमरीका के मुक़ाबले में प्रतिरो है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अमरीका, पीछे हटने पर विवश होगा।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति 8 मई 2018 को एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते जेसीपीओए से निकल गए थे जो एक अन्तर्राष्ट्रीय समझौता है। इस समझौते से निकलने के बाद ट्रम्प ने ईरान के विरुद्ध कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की थी। ट्र्म्प की इस कार्यवाही की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना की गई है।
/129
30 मई 2019 - 06:37
समाचार कोड: 945351
अमरीका का कहना है कि तेहरान को वार्ता की मेज़ पर लाने तक ईरान के विरुद्ध लगातार दबाव जारी रहेगा।